फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: चौपाल और कुपवी में आंगनबाड़ी केंद्रों में भरे जाएंगे खाली पद

विज्ञापन
विज्ञापन
. इच्छुक महिला अभ्यार्थी 10 दिसंबर तक करें आवेदन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी


चौपाल(रोहड़ू)। उपमंडल कुपवी और चौपाल के आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के खाली पद भरे जाएंगे। इसके लिए 10 दिसंबर तक आवेदन जमा किए जा सकते हैं। बाल विकास परियोजना अधिकारी रमेश कुमार शर्मा ने कहा कि इन पदों के लिए कुपवी उपमंडल में 19 दिसंबर और चौपाल उपमंडल में 23 दिसंबर को साक्षात्कार सुनिश्चित किए गए हैं। इन पदों के लिए केवल महिला उम्मीदवार ही पात्र होंगी। आवेदन करने वाले व्यक्ति व उसके परिवार कि वार्षिक आय 50 हजार से अधिक नहीं होनी चाहिए। शैक्षणिक योग्यता बारहवीं पास होना अनिवार्य है। उम्मीदवार की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए बाल विकास परियोजना कार्यालय चौपाल से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन

यहां भरे जाएंगे पद
उपमंडल कुपवी के अंतर्गत पंचायत चड़ोली पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र च्यामा, धारचांदना पंचायत के धार-2, बांदल कफलाह पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र बवराह और आंगनबाड़ी केंद्र कुजाह में सहायिकाओं के पद भरें जाएंगे। उपमंडल चौपाल के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र बगाहर में कार्यकर्ता का पद भरा जाएगा। आंगनबाड़ी केंद्र धरण, आंगनबाड़ी केंद्र थूथ, राड़त केंद्र, लास्टाधार केंद्र, मढोचली केंद्र और हनल केंद्र में सहायिकाओं के पद भरे जाएंगे। इसके अलावा आंगनबाड़ी केंद्र दवाड़ा, बीड़ी केंद्र, रावली केंद्र, पालो केंद्र, भंगाल केंद्र, नाली केंद्र, तुईल केंद्र, घीचना केंद्र, लौहना केंद्र और थाना केंद्र में पद भरे जाएंगे। इसके अलावा बाहलधार केंद्र, नागन केंद्र, देवठी केंद्र, किमला केंद्र, फाजाबाग केंद्र, खराचली केंद्र, ह्डेऊ केंद्र, क्लारा केंद्र, बजाथल केंद्र, नगर पंचायत नेरवा के वार्ड 2 केंद्र, अलाईशना केंद्र, बटेवडी केंद्र में सहायिकाओं के पद भरें जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें