फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: बिना कनिष्ठ अभियंता चल रहे जल शक्ति विभाग के दो सब डिवीजन

विज्ञापन
विज्ञापन
रिक्त पदों से बढ़ीं लोगों की दुश्वारियां, दफ्तर के कार्य भी हो रहे प्रभावित
विज्ञापन


कनिष्ठ अभियंता के 7 पद लंबे समय से रिक्त, सहायक अभियंता निपटा रहे कार्य

एक नगर पंचायत, 32 पंचायतों की पेयजल योजनाओं के संचालन पर पड़ रहा असर

राकेश बिनी शर्मा

निरमंड (कुल्लू)।
उपमंडल निरमंड के ग्रामीण जल शक्ति विभाग में चल रहे रिक्त पदों की मार झेल रहे हैं। विभाग के निरमंड और नित्थर सब डिवीजन में स्वीकृत कनिष्ठ अभियंता के सभी पद लंबे समय से रिक्त पड़े हैं। ऐसे में जहां पेयजल समस्याएं निपटाना मुश्किल हो गया है, वहीं विभाग की निर्माणाधीन पेजयल योजनाओं के कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। एक नगर पंचायत, 32 पंचायतों की पेयजल और सिंचाई योजनाओं के संचालन पर भी रिक्त पदों की मार पड़ रही है। निरमंड जल शक्ति विभाग में कनिष्ठ अभियंताओं के पद रिक्त होने से पेयजल योजनाओं के संचालन में परेशानी आ रही है, वहीं कार्यालय पहुंचने वाले लोगों को भी दिक्कतें झेलनी पड़ रहीं हैं। विभाग के 6 सेक्शन बिना कनिष्ठ अभियंता के चल रहे हैं। जल शक्ति विभाग में स्टाफ की भारी कमी चल रही है। इसका सीधा असर लोगों को पानी उपलब्ध करवाने वाली पेयजल योजनाओं के संचालन पर पड़ रहा है। उपमंडल निरमंड की 32 पंचायतों और एक नगर पंचायत के लिए विभाग के दो सब डिवीजन निरमंड और नित्थर हैं। इन दोनों में 7 कनिष्ठ अभियंता के पद स्वीकृत हैं, लेकिन वर्तमान में एक भी कनिष्ठ अभियंता तैनात नहीं है। विभाग करोड़ों की लागत से नगर पंचायत के लिए अमृत 2.0, काजूखड्ड से चाटी, जगातखाना और कुर्पण खड्ड पेयजल योजना का निर्माण कर रहा है, लेकिन रिक्त पदों के कारण इन योजनाओं के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। सर्दियों के दिनों में लोगों को पेयजल किल्लत से निजात दिलाने में खासी परेशानी पेश आ सकती है। ग्रामीण विकास, चंद्रपाल शर्मा, संदेश, संजीव, राकेश, बालक राम, विजय कुमार, राहुल, तिलक राज सहित अन्य ने जल शक्ति विभाग और सरकार से मांग की है कि विभाग में रिक्त पड़े पदों को जल्द भरा जाए ताकि ग्रामीणों के कार्य प्रभावित न हों और विभाग की योजनाओं का सही तरह से संचालन किया जा सके।
विज्ञापन



खाली पदों की सूचना समय-समय पर विभाग के उच्च अधिकारियों को दी जा रही है। उम्मीद है कि जल्द ही रिक्त पड़े कनिष्ठ अभियंता के पद भरे जाएंगे। - किशोर शर्मा, अधिशासी अभियंता, जल शक्ति विभाग आनी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें