फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: बिन शिक्षक कैसे संवरेगा छात्रों का भविष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर कॉलेज में अहम विषयों के शिक्षकों के पद रिक्त
विज्ञापन


चार जिलों के करीब 4,164 विद्यार्थी शिक्षा कर रहे ग्रहण

दूरदराज ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थी पहुंचते हैं शिक्षा ग्रहण करने

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। राजकीय महाविद्यालय रामपुर में अहम विषयों के शिक्षक न होने के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। दुर्गम एवं ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को बेहतर उच्च शिक्षा उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से ग्रामीण क्षेत्रों में कॉलेज तो खोले गए, लेकिन जिला शिमला के ऊपरी क्षेत्रों में अधिकतर कॉलेजों में शिक्षकों की भारी कमी चल रही है। ऐसे में हजारों छात्रों के भविष्य पर संकट है। पीजी कॉलेज रामपुर में किन्नौर, शिमला, कुल्लू और मंडी जिले के दुर्गम और ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करने पहुंचते हैं। वर्तमान में 4,164 छात्र-छात्राएं कॉलेज में पढ़ाई कर रहे हैं। कॉलेज में स्टाफ की कमी के कारण छात्रों को कई परेशानी झेलनी पड़ रही है। कॉलेज में लंबे समय से भौतिक विज्ञान के तीन प्राध्यापकों में से दो के पद खाली हैं। इसके अलावा एक कंप्यूटर विज्ञान का पद रिक्त है और बीजेएमसी का एक ही पद है, जो खाली है। एक रसायन विज्ञान के प्राध्यापक का पद रिक्त पड़ा हुआ है। महाविद्यालय में ईवीएस का पद अभी तक नहीं भरा गया है। विज्ञान विषय के एमएससी में 151 और बीएससी में 319 छात्र-छात्राएं भौतिक विज्ञान का शिक्षक न होने से परेशान हैं। वहीं, ईवीएस एक अनिवार्य विषय है, जिसमें प्रथम वर्ष के 1,139 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण नहीं कर पा रहे हैं। रिक्त पदों के कारण कॉलेज में तैनात प्राध्यापकों पर भी बोझ बढ़ गया है। दुर्गम और ग्रामीण क्षेत्रों से छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण करने रामपुर कॉलेज पहुंचते हैं, लेकिन शिक्षकों के अभाव में परेशानी झेलनी पड़ रही है। कॉलेज में साल-दर-साल विद्यार्थियों की संख्या में इजाफा हो रहा है।
विज्ञापन

उम्मीद है जल्द तैनाती होगी
कॉलेज प्राचार्य डॉ. पंकज बसोतिया ने कहा कि विभिन्न प्राध्यापकों के पद रिक्त चल रहे हैं। रिक्त पदों को लेकर समय-समय पर सरकार और शिक्षा विभाग से पत्राचार किया जा रहा है। उम्मीद है कि कॉलेज में शिक्षकों की जल्द तैनाती होगी।
विज्ञापन

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें