रामपुर बुशहर। सत्यनारायण मंदिर रामपुर में 22 मई को दिव्य गीता सत्संग का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद मुख्य रूप से उपस्थित होंगे। 22 मई को स्वामी रामपुर उपमंडल पहुंचेंगे। दोपहर 2:00 बजे स्वामी का भव्य स्वागत होगा। वहीं, 2:30 बजे से 6:00 बजे तक दिव्य गीता सत्संग होगा। आरती के बाद भंडारे का आयोजन किया जाएगा। दिव्य सत्संग के साथ स्वामी के सानिध्य में 23 मई को सामूहिक हवन का आयोजन किया जाएगा। विनय शर्मा ने क्षेत्रवासियों से आह्वान किया है कि सभी सनातनी भक्तजन कार्यक्रम में शामिल होकर स्वामी की वाणी सुनें और स्वयं को कृतार्थ करें। संवाद