फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कोटखाई अस्पताल में अल्ट्रासाउंड और डिजिटल एक्सरे शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
28 पंचायतों के लोगों को मिलेगा लाभ
विज्ञापन

एसडीएम और सीएमओ ने किया शुभारंभ
डायलिसिस सुविधा भी जल्द होगी शुरू : सीएमओ
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटखाई (रोहड़ू)। आदर्श स्वास्थ्य संस्थान कोटखाई में मरीजों के लिए बड़ी स्वास्थ्य सुविधा की शुरुआत हो गई है। सोमवार से स्वास्थ्य केंद्र में अल्ट्रासाउंड और दंत चिकित्सालय में डिजिटल एक्स-रे सुविधा आरंभ कर दी गई है।
इन आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का एसडीएम कोटखाई अभिषेक बरवाल और मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) शिमला डॉ. यशपाल रांटा ने संयुक्त रूप से शुभारंभ किया। इन सुविधाओं के शुरू होने से कोटखाई क्षेत्र की 28 पंचायतों की जनता को सीधा लाभ मिलेगा। पहली बार कोटखाई स्वास्थ्य केंद्र में अल्ट्रासाउंड और डिजिटल एक्स-रे जैसी आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं। इससे मरीजों को समय पर बेहतर उपचार मिल सकेगा। इस अवसर पर सीएमओ शिमला डॉ. यशपाल रांटा ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र में स्थापित डिजिटल एक्स-रे मशीन से अब बेहतर गुणवत्ता की रिपोर्ट तुरंत डिजिटल रूप में उपलब्ध हो सकेगी। अल्ट्रासाउंड मशीन की स्थापना से गर्भवती महिलाओं सहित अन्य मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि गर्भवती महिलाओं के लिए अल्ट्रासाउंड जांच निःशुल्क रखी गई है। इससे पहले लोगों को अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे जांच के लिए ठियोग या शिमला जाना पड़ता था। इससे समय और धन दोनों की बर्बादी होती थी। अब ये सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होने से मरीजों को घर-द्वार पर ही लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ ने यह भी बताया कि आने वाले समय में कोटखाई आदर्श स्वास्थ्य संस्थान में डायलिसिस जैसी सुविधा भी जल्द शुरू की जाएगी। कार्यक्रम में स्वास्थ्य केंद्र के लिए मदन गोपाल गांगटा, पवन गांगटा, सुधीर गांगटा, जितेंद्र महैत, राकेश चौहान, राजपाल चौहान, डॉ. दिनेश और वीर सिंह की ओर से बेंच दान किए गए। कार्यक्रम में बीएमओ कोटखाई संजय, मेडिकल ऑफिसर डॉ. सनिश चौहान, कांग्रेस नेता गुमान सिंह चौहान, व्यापार मंडल प्रधान मदन गोपाल गांगटा, जितेंद्र मेहता, राजेंद्र गांगटा, राजपाल चौहान सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें