फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: आपदा में मदद के लिए आगे आए यूको बैंक के प्रतिनिधि

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में दस लाख रुपये किए दान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

ठियोग (रामपुर बुशहर)। प्रदेश में आपदा प्रभावितों की मदद के लिए यूको बैंक अधिकारी संगठन ने भी हाथ बढ़ाए हैं। संगठन ने मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष के लिए दस लाख रुपये की राशि जुटाई है।

प्रदेश में भारी बारिश के कारण प्रदेश में हुए नुकसान को ध्यान में रखते हुए यूको बैंक अधिकारी संगठन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मिला। संगठन ने आपदा प्रभावितों की मदद के लिए जुटाई करीब दस लाख रुपये का चेक मुख्यमंत्री को भेंट किया। ऑल इंडिया यूको बैंक ऑफिसर फेडरेशन महासचिव संदीप चौबे की अगुवाई में संगठन के पदाधिकारी मुख्यमंत्री से मिले और आपदा प्रभावितों के लिए गहरी संवेदनाएं प्रकट कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर हिमाचल प्रदेश यूको बैंक अधिकारी संगठन के अध्यक्ष जेसी शांडिल, महासचिव पीयूष राठौर, दिलावर चौहान मौजूद रहे। यूको बैंक अंचल प्रमुख एवं उप महाप्रबंधक प्रदीप आनंद केशरी ने भी मुख्यमंत्री से भेंट की। प्रदेश महासचिव पीयूष राठौर ने कहा कि यूको बैंक अधिकारी संगठन ने प्राकृतिक आपदा के इस विकट समय में आर्थिक रूप से प्रदेशवासियों को हरसंभव मदद देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें