नेरवा में चिट्टे के साथ पकड़े गए दो युवक
पुलिस ने फेडिजपुल के पास बाइक सवार युवकों को दबोचा
संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल (रोहड़ू )। नेरवा पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को चिट्टा (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21, 29, 61 व 85 के तहत मामला दर्ज किया गया है।पुलिस को सूचना मिली कि मोटरसाइकिल पर सवार दो लोग फेडिजपुल की ओर से नशीला सामान लेकर आ रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम झमराड़ी बैरियर पहुंची। इस दौरान मोटरसाइकिल सवार दोनों लोगों की तलाशी ली गई।
इस दौरान मोटरसाइकिल की डिग्गी से 2.85 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की गई। आरोपियों की पहचान दीप राम निवासी गांव बासा, डाकघर व तहसील नेरवा तथा सचिन ठाकुर (नेपाली निवासी), हाल निवासी गांव रियोष्टी, डाकघर देइया, तहसील नेरवा, जिला शिमला के रूप में हुई है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को नेरवा पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को चिट्टा (हेरोइन) सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।