फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरशील में दो मंजिला मकान जला

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहड़ू। चिड़गांव तहसील की पेखा पंचायत के बरशील में मंगलवार सुबह दो मंजिला मकान आग की भेंट चढ़ गया। आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। तहसीलदार चिड़गांव ने मौके पर जाकर प्रभावित परिवार को फौरी राहत दी।
विज्ञापन

बरशील गांव के चंद्रवीर पुत्र बरखन दास के मकान में मंगलवार सुबह नौ बजे आग लगी। उस वक्त घर के सदस्य अपने-अपने काम में व्यस्त थे। लोगों ने मकान से धुआं उठते हुए देखा। देखते ही देखते मकान से आग की लपटें उठने लगीं। ग्रामीण एकजुट होकर आग बुझाने में जुट गए। कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग से दो मंजिला मकान जलकर क्षतिग्रस्त हो गया है। प्रशासन ने छह लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया गया है। घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
एसडीएम रोहड़ू बीआर शर्मा ने बताया कि प्रभावित परिवार को पांच हजार रुपये की फौरी राहत राशि दी गई है। अग्निकांड की घटना में छह लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। प्रशासन प्रभावित परिवार को हर संभव सहायता देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें