रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर जिले के कोरोना से संक्रमित बुजुर्ग की आईजीएमसी शिमला में मौत हो गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी किन्नौर डॉ. सोनम नेगी बताया कि पिछले दिनों कोठी गांव का बुजुर्ग कोरोना की चपेट में आ गया था।
उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने पर आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया था। सोमवार को 85 साल की बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया है। आज तक किन्नौर में कोरोना से पांच लोगों की मौत हो गई है। उन्होंने कहा कि किन्नौर जिले से 323 सैंपल लिए गए थे। इसमें 264 सैंपल आईजीएमसी शिमला भेजे थे। इसकी रिपोर्ट आज आएगी। किन्नौर जिले में कोरोना के दो नये मामले सामने आए हैं।
दोनों संक्रमित व्यक्ति चोलिंग में एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं। इन्हें डेडिकेटिड कोविड केयर सेंटर रिकांगपिओ में दाखिल किया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सोनम नेगी ने बताया कि जिले में एक निजी कंपनी के दो लोग कोरोना पॉजिटिव आए हैं। दोनों को कोविड केयर सेंटर रिकांगपिओ भेज दिया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि सामाजिक दूरी और केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और अधिक भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में न जाएं।