फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शालाबाग से शिकारी नाला, बसदौर से एनएच-पांच तक बनेगी सड़क

विज्ञापन
लोनिवि और बधाल पंचायत दो सड़कों का निरीक्षण करते हुए - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। रामपुर विकास खंड की बधाल पंचायत के हजारों ग्रामीणों को जल्द ही सड़कों का लाभ मिलेगा। इसके तहत लोक निर्माण विभाग शालाबाग से शिकारी नाला, बसदौर से एनएच-5 तक सड़क का निर्माण होगा।
विज्ञापन

इससे क्षेत्र की हजारों की आबादी लाभान्वित होगी। पंचायत और लोनिवि ने इन दोनों सड़कों का सर्वे करने के बाद एस्टीमेट तैयार कर मामला सरकार को भेजा जाएगा। बधाल पंचायत प्रधान विजय लक्ष्मी ने बताया सर्वे में लोक निर्माण विभाग, पंचायत प्रतिनिधि और संबंधित ग्रामीण शामिल हुए। इससे पंचायत की हजारों की आबादी, किसान-बागवान और स्कूल के विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। सर्वेक्षण के दौरान लोक निर्माण विभाग की जेई तनुजा, पंचायत सदस्य जितेंद, छेरिंग पति सहित ग्रामीण और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें