फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नित्थर बाजार में दो किलोमीटर सड़क पर जलभराव, दुकानदार और लोग परेशान

विज्ञापन
नित्थर बाजार में सडक़ पर जलभराव, लोग परेशान। संवाद
विज्ञापन
ग्राउंड रिपोर्ट : स्कूली बच्चों की वर्दी वाहनों के कीचड़ से हो रही खराब
विज्ञापन

. गड्ढों में तब्दील सड़क पर सफर बना जानेलवा, लोग परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
नित्थर (कुल्लू)। उप तहसील नित्थर के मुख्य बाजार की सड़क की हालत दयनीय बनी हुई है। सड़क पर गड्ढों की भरमार है। बारिश के दौरान सड़क पर जलभराव हो जाता है और कीचड़ भर जाता है। जीरो प्वाइंट नित्थर-कोयल-बायल सड़क से लेकर जीरो प्वाइंट नित्थर और ढमाह तक दो किलोमीटर लंबी सड़क की हालत बेहद खराब है। सड़क से उछल रहे कीचड़ से स्कूली बच्चों की वर्दी तक खराब हो रही है। महिलाओं और बुजुर्गों का बाजार में चलना मुश्किल हो रहा है। दुकानदार और राहगीर सड़क पर जलभराव से परेशान हैं। लोक निर्माण विभाग के कार्यालय के पास तो सड़क की हालत बेहद खराब है। रोजाना लोक निर्माण विभाग के अधिकारी और कर्मचारी देखते हैं। इसके बावजूद न टारिंग की जा रही और न ही इस स्थान पर पत्थर भरे नहीं जा रहे हैं। जब बारिश होती है, तो जलभराव हो जाता है। जब मौसम साफ होता है, तो धूल का सामना करना पड़ता है। नित्थर बाजार के दुकानदार धूल, कीचड़ और जलभराव से परेशान हैं। लोक निर्माण विभाग के अधिकारी कभी कहते हैं कि नालियां बनने के बाद टारिंग की जाएगी, तो कभी बताते हैं कि पैचवर्क किया जाएगा, लेकिन धरातल पर कुछ भी नहीं हुआ है। लोगों का कहना है कि जो ठेकेदार कार्य नहीं कर रहे हैं, उनसे काम वापस लेना चाहिए। पूर्व प्रधान देहरा यशपाल कटोच और संतोष शर्मा समेत अन्य लोगों ने कहा कि लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से सड़क को तुरंत ठीक करने और नालियों के कार्य में तेजी लाने की मांग की गई है।
विज्ञापन

सोमवार से भरे जाएंगे गड्ढे

लोक निर्माण विभाग निरमंड के अधिशासी अभियंता आनंद शर्मा ने कहा कि सोमवार से जहां-जहां गड्ढे पड़े हैं, उनको भरने का कार्य किया जाएगा। पैच वर्क का कार्य भी आने वाले समय में किया जाएगा।

नित्थर बाजार में सडक़ पर जलभराव, लोग परेशान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें