फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: संधू पंचायत में खाई में गिरी कार, दो लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
घायलों को आईजीएमसी शिमला किया रेफर, मामला दर्ज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग की संधू पंचायत के रुनकली मोड़ में एक कार खाई में गिर गई। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों का उपचार आईजीएमसी शिमला में चल रहा है। ठियोग थाना पुलिस आगामी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

हादसा बुधवार सुबह पेश आया। कार सवार लंबीधार से ठियोग की ओर जा रहे थे। रुनकली मोड़ के पास चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और कार गहरी खाई में जा गिरी। मौके पर स्थानीय लोग पहुंचे। दोनों घायलों को कार से निकालकर ठियोग अस्पताल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार देकर आईजीएमसी रेफर कर दिया गया। घायलाें की पहचान राहुल (24) निवासी गांव कोटी और लोकेंद्र (55) निवासी नया गांव क्यारटू तहसील ठियोग के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार यह मोड़ काफी खतरनाक है। पहले भी यहां कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, जिसमें 6 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से आग्रह किया है कि रुनकली मोड़ पर क्रैश बैरियर और चेतावनी संकेत लगाए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति न हो। लोगों का कहना है कि इस मोड़ पर सड़क संकरी होने और सुरक्षा प्रबंधों के अभाव के कारण वाहन फिसलने का भी खतरा बना रहता है। डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें