फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: भारत पब्लिक स्कूल चौपाल में नवाजे मेधावी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



चौपाल(रोहड़ू)। भारत पब्लिक स्कूल चौपाल में बुधवार को वार्षिक समारोह धूमधाम से मनाया गया। विधायक बलबीर वर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि पारितोषिक वितरित किए। इस मौके पर स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। स्कूल के प्रधानाचार्य योगेश शर्मा ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी और साल भर की गतिविधियों से अवगत करवाया। छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रमाें की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के अंत में मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में दांश शर्मा, तन्वी चौहान, दिव्या शर्मा, तेजस, समटा, अनादिका, रिधि, आयुष, अयाना नेगी, सर्वज्ञा, हर्षिता, सान्वी, स्वास्तिक शर्मा, दीक्षा शर्मा, शेलजा, अन्नायिशा, प्रगति शर्मा, सेजल, सविया, समीक्षा, वंशिका, उत्कर्ष, रिज्वल शर्मा को पुरस्कृत किया गया। खेलों में आर्यन चमटा, देवांश, सविया, अनमोल, दीक्षा, नितांश, काव्या, अविरा, सेजल शूरटा, आरव, अंकित, देवांश, अनवी, समीक्षा, आराग्या, गिनिश, श्रुति, नितांश, विरेन, अंकित, अंशिका को पुरस्कार दिए गए। मुख्य अतिथि विधायक बलबीर वर्मा ने आग्रह किया कि बच्चों को शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार प्रदान करें। इस मौके पर स्कूल के एमडी शशि दत्त शर्मा, यधु राज चौहान, कुलदीप मेहता, पंकज डोगरा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें