फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुलीबानीसेरी में दो मकान जलकर राख

विज्ञापन
बांदल में चार कमरो का मकान जलकर राख - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
नित्थर (कुल्लू)। उपतहसील नित्थर के तहत आने वाली ग्राम पंचायत गुमोघ के कुलीबानीसेरी गांव में दो मकान जल गए। अग्निकांड में लाखों का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि शनिवार करीब शाम पांच बजे पुने राम पुत्र भगत राम के घर में अचानक आग लग गई। आग से चार कमरों का पुश्तैनी मकान जलकर राख हो गया। घर में रखा सारा सामान जल गया। आग की चपेट में आने से एक गाय भी जल गई है। इसके अलावा इस मकान के साथ लगते तीनों भाइयों परस राम, सुंडी राम और दौलत राम पुत्र तेज राम का छह कमरों का संयुक्त मकान भी आग की भेंट चढ़ गया है।
विज्ञापन

उधर, नायब तहसीलदार नित्थर गौरी दत्त शर्मा ने पुने राम पुत्र भगत राम को दस हजार फौरी राहत दे दी है। उन्होंने कहा कि प्रशासन प्रभावित परिवारों की हरसंभव मदद का प्रयास करेगा। उन्होंने कहा कि नुकसान का आकलन करने के बाद प्रशासन को रिपोर्ट सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें