फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: चुनाव प्रचार से लौटते समय खाई में गिरी पिकअप, दो लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रनोल में लोगों को सुबह लगा हादसे का पता
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। उपतहसील जांगला के तहत रनोल में एक पिकअप खाई में गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। हादसा शुक्रवार देर रात उस समय पेश आया जब दोनों पंचायत चुनाव प्रचार से लौट रहे थे। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दोनों व्यक्ति पिकअप में रनोल क्षेत्र की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में चालक ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया। गाड़ी गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भयानक था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। लोगों को हादसे का पता शनिवार सुबह चला। जांगला चौकी से सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से दोनों को खाई से बाहर निकाला गया। दोनों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। मृतकों की पहचान लोकिंद्र और वीरेंद्र निवासी गांव रनोल के रूप में हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के शव परिजनों को सौंप दिए हैं। रनोल पंचायत के प्रेम राज मेहता ने बताया कि रविवार को दाह संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें