फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: जिले में तीन सड़क हादसों में चंडीगढ़ के दंपती सहित चार लोगों की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुमारसैन थाना के तहत जारोल के पास गहरे नाले में गिरी थार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। शिमला जिले में शनिवार को तीन सड़क हादसों में चंडीगढ़ के दंपती सहित चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। यह हादसे देहा, कुमारसैन और झाकड़ी थाना के तहत हुए।
विज्ञापन

पहले मामले में कुमारसैन थाना के तहत जबलनाला से भरेड़ीधार सड़क पर जारोल के पास एक थार करीब 150 मीटर नीचे जाबल नाले में गिर गई। हादसे में चंडीगढ़ के एक दंपती की मौत हो गई। हादसा सुबह करीब 7 बजे हुआ। स्थानीय लोगों ने गाड़ी के गिरने की आवाज सुनी तो मौके पर पहुंचे। लोगों ने गाड़ी के बाहर एक व्यक्ति को अचेत पड़ा हुआ देखा जबकि एक महिला गाड़ी के अंदर सीट बेल्ट से बंधी हुई थी, जो गंभीर रूप से घायल थी। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला। दोनों को 108 एंबुलेंस से कोटगढ़ अस्पताल भेजा, जहां व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि महिला को आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया। ठियोग के पास उसकी हालत बिगड़ गई। उसे ठियोग अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने महिला को भी मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान अंकुर राजपाल पुत्र पृथ्वी राजपाल और उसकी पत्नी अपराजिता निवासी फ्लैट नंबर 379, एओटी कांप्लेक्स सेक्टर 48A चंडीगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया है। कुमारसैन थाना पुलिस मामले में कार्रवाई कर ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें