फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: नोग वैली में दो काले भालू पिंजरे में कैद, हमले की घटनाओं के बाद ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

Mon, 09 Nov 2026 12:05 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, डंसा (रामपुर बुशहर)।

सार

रामपुर बुशहर की नोग वैली में भालुओं के आतंक से परेशान ग्रामीणों को राहत मिली है। वन विभाग ने डंसा बीट के धार गांव के समीप दो काले भालुओं को पिंजरों में कैद कर लिया। बीते सप्ताह भालुओं ने बेसड़ी और धार गांव में एक महिला और एक पुरुष पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया था।
विज्ञापन
रामपुर बुशहर की नोग वैली के डंसा बीट में दो काले भालू पकड़े गए। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोग वैली में पिछले कुछ दिनों से काले भालुओं की मौजूदगी ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा रखी थी। गांव के आसपास भालुओं के घूमने और लोगों पर हमले की घटनाओं के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल था। अब वन विभाग ने डंसा बीट के अंतर्गत दो काले भालुओं को पिंजरे में कैद करने में सफलता हासिल की है। दोनों भालुओं के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।

विज्ञापन




बीते सप्ताह नोग वैली के बेसड़ी और धार गांव में भालुओं ने एक महिला और एक पुरुष पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया था। इन घटनाओं के बाद लोगों में डर बढ़ गया था। ग्रामीणों के लिए घरों से बाहर निकलना और खेतों में रोजमर्रा के काम करना भी मुश्किल हो रहा था। लोगों ने वन विभाग से क्षेत्र में पिंजरे लगाकर भालुओं को पकड़ने की मांग उठाई थी।
विज्ञापन


ग्रामीणों की मांग पर वन विभाग ने शुरू की निगरानी
ग्रामीणों की मांग को देखते हुए वन विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी। विभाग की ओर से गठित टीम ने गांव के आसपास गश्त शुरू की। इसके साथ ही कैमरों की निगरानी में पिंजरे स्थापित कर भालुओं को पकड़ने के लिए योजना तैयार की गई।

रविवार और सोमवार को पिंजरे में कैद हुए भालू
वन विभाग की रणनीति के तहत बीते रविवार को धार गांव के समीप एक काले भालू को पिंजरे में कैद करने में सफलता मिली। इसके बाद सोमवार सुबह एक दूसरी मादा भालू भी पिंजरे में कैद हो गई। इस तरह विभाग ने दो भालुओं को पकड़ लिया।
विज्ञापन


लगातार निगरानी और सुनियोजित प्रयासों के चलते मिली इस सफलता से क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिली है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक इस मामले में वन विभाग की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें