फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओढी के पास ट्रक पलटा चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुमारसैन(रामपुर बुशहर)। नारकंडा ब्लॉक में ओढी के पास एक ट्रक सड़क से नीचे पलट गया। हादसे में चालक को चोटें लगी हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर जाकर चालक को अस्पताल पहुंचाया और उपचार देने बाद घर भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चालक खेमराज पुत्र मुंशीराम गांव पनयाली डॉ. चनावग तहसील सुन्नी ट्रक नंबर 63-5529 में परवाणू से रामपुर के लिए राशन लेकर नारकंडा से जा रहा था कि अचानक ओढी के पास ट्रक सड़क से नीचे पलट गया और घायल हो गया। इस घटना की सूचना संजीव कुमार गुप्ता ने पुलिस को दी। संजीव गुप्ता नारकंडा से राशन लोड कर कुमारसैन की ओर जा रहा था। दुर्घटनाग्रस्त ट्रक में राशन लोड होने से पूरा सामान नीचे जंगल में बिखरा पड़ा था । पुलिस ने चालक को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया और उपचार करने के बार घर भेज दिया है।
विज्ञापन

उधर, डीएसपी अभिमन्यु ने बताया के ट्रक नंबर एचपी 63.5529 के चालक खेम राज को हल्की चोटें आई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें