फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागवानों को छोल्तू में नहीं मिल रही स्प्रे की दवा

विज्ञापन
विज्ञापन
भावानगर (किन्नौर)। जिले के छोल्तू में किसानों और बागवानों को पर्याप्त स्प्रे की दवा और कृषि उपकरण नहीं मिल रहे हैं। ऐसे में उपमंडल के करीब एक दर्जन गांवों के किसान-बागवान निजी दुकानों से मंहगे दामों पर स्प्रे की दवाइयां और उपकरण खरीदने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने एसडीएम
विज्ञापन

निचार को पत्र लिखकर छोल्तू विक्रय केंद्र में पर्याप्त दवाइयां और कृषि उपकरण मुहैया करवाने की गुहार लगाई है।
बागवान हीरा सिंह नेगी, चंद्र नेगी, हरिपाल सिंह, हरीश नेगी, राकेश सिंघा, विवेक सिंह, पदम राम, पदम देव, कुलदीप सिंह, अनिल नेगी, जवाहर नेगी और अमिताभ नेगी सहित अन्य लोगों ने कहा कि छोल्तू विक्रय केंद्र से मीरू, युला, उरनी, चगांव, पुनंग, रुनंग, किल्बा, जानी और रामनी सहित अन्य गांवों के हजारों किसान-बागवान लाभान्वित होते हैं। बागवानी से संबधित स्प्रे की दवाइयां, ड्रम, सिंचाई पाइप, कटिंग कैंची, आरी, सोलर सिस्टम स्प्रे मशीन सहित अन्य उपकरण कम मूल्य पर उपलब्ध करवाए जाते हैं। लेकिन आश्चर्य की बात है कि छोल्तू में स्प्रे की दवाइयां और अन्य उपकरण नहीं मिल रहे हैं। आए दिन लोगों को विक्रय केंद्रों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। बागवानों ने एसडीएम निचार से विभाग के छोल्तू विक्रय केंद्र में क्षेत्र के आधार पर दवाइयां और उपकरणों की सप्लाई बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें