फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: उरनी ढांक में एनएच-पांच पर सुरक्षित होगा सफर, बनेगी भूमिगत और बॉक्स टनल

विज्ञापन
उरनी ढांक में शुरू हुआ टनल का काम। संवाद
विज्ञापन
खास खबर : 80 मीटर लंबी भूमिगत टनल और 170 मीटर होगी बॉक्स टनल की लंबाई
विज्ञापन

टनल के निर्माण पर एनएचएआई खर्च करेगा 42 करोड़ रुपये
उरनी ढांक में पहाड़ी से लगातार गिरते रहते हैं पत्थर
बीरबल नेगी
सांगला (किन्नौर)। तिब्बत सीमा को जोड़ने वाले शिमला-किन्नौर नेशनल हाईवे-पांच पर अब जल्द सफर सुरक्षित होगा। उरनी ढांक में भूमिगत टनल और बॉक्स टनल का निर्माण किया जाएगा। इससे भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र उरनी ढांक में एनएच का सफर सुरक्षित हो जाएगा। भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) 250 मीटर टनल का निर्माण करेगा। इसमें 80 मीटर का लंबा हिस्सा भूमिगत टनल का होगा, जो बिना ब्लास्टिंग किए बनेगा। 170 मीटर लंबा हिस्सा बॉक्स टनल का होगा। एनएचएआई इस योजना पर करीब 42 करोड़ रुपये खर्च करेगा। इन दिनों टनल का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। टनल का कार्य पूरा करने के लिए एक वर्ष की अवधि निर्धारित की गई है। सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण नेशनल हाईवे-पांच पर किन्नौर के उरनी ढांक में बीते एक दशक से पहाड़ी से भूस्खलन और पत्थर गिरने का सिलसिला चल रहा है। आए दिन यहां पहाड़ी से भूस्खलन होने के कारण यातायात अवरुद्ध हो जाता है। इससे यहां से गुजरने वाले यात्रियों और वाहन चालकों को खतरा बना रहता है। इसे देखते हुए एनएचएआई ने यहां टनल बनाने का फैसला लिया । टनल के निर्माण से जिले के कल्पा, निचार और पूह खंड की 73 पंचायतों के हजारों ग्रामीणों को राहत मिलेगी। साथ ही देश सीमा पर तैनात भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल, भारतीय सेना के जवानों समेत काजा और स्पीति के लोगों को खतरों भरे सफर से निजात मिलेगी। देश-विदेश से किन्नौर, काजा और स्पीति घूमने आने वाले पर्यटकों को भी यातायात व्यवस्था सुधरने से लाभ मिलेगा। एनएचएआई ने कार्य पूरा करने का लक्ष्य नवंबर 2026 तक निर्धारित किया है। बताते चलें कि साल 2014 को उरनी ढांक के पास पहाड़ी से लगातार भारी भरकम चट्टानें गिरने से करीब 520 मीटर एनएच अवरुद्ध हो गया था। ऐसे में अब टनल के निर्माण से हजारों लोगों को सड़क बाधित होने और खतरों भरे सफर से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

नवंबर 2026 तक बनेगी टनल
एनएचएआई रामपुर के अधिशासी अभियंता केएल सुमन ने बताया कि उरनी ढांक में 250 मीटर लंबी भूमिगत और बॉक्स टनल का निर्माण किया जाएगा। 42 करोड़ की लागत से बनने वाली इस टनल का निर्माण नवंबर 2026 तक पूरा कर लिया जाएगा।

उरनी ढांक में शुरू हुआ टनल का काम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें