फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: खनेरी अस्पताल में ट्रामा सेंटर को पुराने कैजुअल्टी वार्ड में किया शिफ्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
लिफ्ट लगाने का काम शुरू, जल्द मरीजों को मिलेगी सुविधा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। महात्मा गांधी खनेरी अस्पताल रामपुर में स्वास्थ्य विभाग ने कुछ महीने पहले ट्रामा सेंटर लोगों की सुविधा के लिए शुरू कर दिया था, लेकिन आवश्यक सुविधाओं के अभाव के कारण मरीजों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसमें सबसे बड़ी समस्या लिफ्ट न होने से है। इस कारण मरीजों को एक्स-रे, सीटी स्कैन व अन्य टेस्ट के लिए एक भवन से दूसरे भवन तक पैदल जाना पड़ता है। अस्पताल प्रशासन ने इस समस्या के समाधान के लिए लिफ्ट लगाने का कार्य शुरू कर दिया है। मरीजों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए ट्रामा सेंटर को पुराने कैजुअल्टी वार्ड में शिफ्ट कर दिया है। लिफ्ट के अलावा ऑर्थो पावर ड्रिल भी मंगवाई जा चुकी है। ट्रामा सेंटर के लिए ऑपरेशन थिएटर (ओटी) का आवश्यक सामान अस्पताल पहुंच चुका है, जिसकी फिटिंग शीघ्र शुरू की जाएगी। इसके अलावा अस्पताल प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग को पत्र लिखकर अल्ट्रासाउंड पोर्टेबल मशीन, एक्स-रे बैकअप लाइट, फायर सुरक्षा उपकरण और अन्य आवश्यक चिकित्सा उपकरणों की खरीदने के लिए अनुरोध किया है।
विज्ञापन


मरीजों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए ट्रामा सेंटर को पुराने कैजुअल्टी वार्ड में शिफ्ट कर दिया है। जैसे ही स्वास्थ्य विभाग से उपकरणों की खरीद और फिटिंग की अनुमति प्राप्त होगी, कार्य को तेजी से पूरा किया जाएगा और मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। -डॉ. अजय नेगी कार्यवाहक एमएस, खनेरी अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें