फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: बादल तो छाए, बारिश नहीं मायूसी बरसी

विज्ञापन
जिला किन्नौर में बारिश न होने से बगीचों में पडा सूखा।
विज्ञापन
बारिश के इंतजार में सेब बाहुल क्षेत्रों में लटके बगीचों में कार्य
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। अपर शिमला समेत किन्नौर और आनी में रविवार को भी पूरा दिन बादल छाए रहे, लेकिन आसमां से बारिश नहीं सिर्फ मायूसी बरसी। इस बार पर्याप्त बारिश-बारिश न होने के कारण सेब बाहुल क्षेत्रों में बागवानी पर संकट छाया हुआ है। बारिश के इंतजार में अधिकतर बागवानों के बगीचों में कार्य लटक गए हैं। उपरी शिमला, आनी और किन्नौर क्षेत्र में पिछले दो दिन से मौसम खराब रहा। इससे किसानों-बागवानों को बारिश होने से सूखे से निजात मिलने की उम्मीद थी, लेकिन इन दो दिनों में बारिश-बर्फबारी न होने से निराशा ही मिली है। बारिश और बर्फबारी नहीं होने से जहां किसान-बागवान मायूस हैं, वहीं किन्नौर के पर्यटन क्षेत्रों में पर्यटकों के कम पहुंचने से कारोबार डगमगा गया है। पर्याप्त बारिश-बर्फबारी न होने से इस बार किसानों को अपनी फसलों की चिंता सता रही है और उत्पादन में भारी गिरावट की भी संभावना है। सेब बाहुल क्षेत्रों ने सेब के पौधों के लिए बागवानों ने गड्ढे खोद रखे हैं और पौधों की खरीदारी कर रखी है, लेकिन बारिश न होने से बागवान चिंतित हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें