फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेब ढुलाई के भाड़े में बढ़ोतरी करे प्रशासन और सरकार : रचित

विज्ञापन
विज्ञापन
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। कोटगढ़ वैली ट्रांसपोर्टर को ऑपरेटिव सोसायटी की बैठक नारकंडा में हुई। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष रचित भैक ने की। बैठक में सरकार और प्रशासन से सेब ढुलाई के भाड़े में बढ़ोतरी करने की पुरजोर मांग उठाई गई।
विज्ञापन

भैक ने कहा कि स्थानीय युवकों की ओर से बैंक से फाइनेंस कर वाहन खरीदे हैं। सेब सीजन में पर्याप्त किराया न मिलने से उन्हें काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। स्थानीय मंडियों के अलावा शिमला, चंडीगढ़ और दिल्ली में गाड़ियों में सेेब ले जाने पर समय पर अनलोडिंग नहीं हो रही है, इस कारण तीन से चार दिन लग रहे हैं। ऐसे में उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। यदि सीजन में पैसा न कमा पाए तो वाहन की किस्तें कैसे अदा करेंगे। बैठक में ट्रांसपोर्टरों ने रोष जाहिर करते हुए कहा कि बाहरी राज्यों में व्यापारियों की ओर से गाड़ी के किराए पर पांच प्रतिशत कमीशन वसूली जाती है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार और प्रशासन अवैध वसूली पर रोक लगाते हैं तो किराये में कटोती कर सकते हैं अन्यथा सरकार किराये में बढ़ोतरी कर टार्सपोर्टरों को राहत दे, ताकि वे सुचारु रूप से किसान-बागवानों को सेवाएं दे सकें।
इस मौके पर उपाध्यक्ष प्रवीण ठाकुर, सचिव राज शर्मा, कोषाध्यक्ष निकेश चौहान, राकेश मेहता, दिनेश ग्रैक, संजू ठाकुर, आदेश चौहान, पवन चौहान, रजत चौहान, गोविंद ठाकुर और हैपी चौहान सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें