फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: बासाधार परवाणू के लिए नेरवा से चलेगी परिवहन निगम की दो बसें, राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएम ने लोक निर्माण विभाग को पत्र लिखकर मांगी मार्ग की रिपोर्ट, जल्द शुरू होंगी सेवाएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नेरवा (रोहड़ू) । बासाधार और परवाणू के लिए नेरवा से हिमाचल पथ परिवहन निगम के दो नए बस रूट स्वीकृत होने से लोगों की वर्षों पुरानी मांग पूरी हो गई है। इन दोनों बसों के चलने से नेरवा, चौपाल और पुलबाहल के हजारों लोगों को सुविधा मिलेगी। इनमें से नेरवा-बासाधार वाया मलकौत बस नेरवा से शाम चार बजे चलेगी और बासाधार से सुबह सात बजे चलकर वापस नेरवा पहुंचेगी। दूसरे स्वीकृत सबसे अहम नेरवा-परवाणू रूट पर चलने वाली बस नेरवा से सुबह पांच बजे चलेगी। यह बस वाया चौपाल, ननहार, मलकौत, बलग, यशवंत नगर और सोलन से होकर परवाणू पहुंचेगी। इसी प्रकार यह बस इसी रूट से होकर परवाणू से दोपहर एक बजे चलेगी और शाम सात बजे के आसपास नेरवा वापस पहुंचेगी। नए स्वीकृत रूटों पर शीघ्र सेवाएं शुरू करने के लिए परिवहन निगम मुख्यालय ने आरएम नेरवा डिपो से रिपोर्ट मांगी है। वहीं, आरएम नेरवा अनिल कुमार ने लोक निर्माण विभाग को पत्र लिखकर ननहार से मलकौत और मलकौत से बासाधार की दूरी के साथ इस मार्ग की फिटनेस की रिपोर्ट शीघ्र उपलब्ध करवाने के लिए अनुरोध किया है।
विज्ञापन

परवाणू से सामान लाने वाले व्यापारियों को राहत
परवाणू नेरवा और चौपाल के व्यापारियों की प्रमुख होलसेल मार्किट है और उपमंडल के नेरवा सहित अन्य छोटे-बड़े व्यापारी परवाणू से ही अपनी दुकानों का माल मंगवाते हैं। वहीं, नेरवा, कुपवी और चौपाल दो उपमंडलों का केंद्र बिंदू है। दोनों उपमंडलों के विभिन्न क्षेत्रों के हजारों लोग खरीदारी के अलावा विभिन्न कार्यों के सिलसिले में नेरवा पहुंचते हैं। नेरवा-मलकौत-बस चलने से जिला सिरमौर की सीमा से लगते पुलबाहल के लोगों को इस रूट पर एचआरटीसी की बस चलने से बहुत लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें