फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: लिंगजार में ट्रांसफार्मर विवाद सुलझा, बिजली बहाली का काम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बर्फ से गिरे ट्रांसफार्मर को नहीं लगाने पर अड़ा था व्यक्ति
विज्ञापन

अधिकारियों और बुद्धिजीवियों ने की पहल से सुलझा मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल (रोहड़ू)। विद्युत मंडल के अंतर्गत लिंगजार गांव में कई दिनों से जारी बिजली संकट आखिरकार समाप्त हो गया। विद्युत बोर्ड के अधिकारियों और बुद्धिजीवियों की मध्यस्थता के बाद लाइन मरम्मत का कार्य दोबारा शुरू कर दिया गया है।
शुक्रवार को भारी बर्फबारी के कारण क्षेत्र में दो ट्रांसफार्मर गिर गए थे। नौहरा-मढौना में बिजली शनिवार को ही बहाल कर दी गई थी, लेकिन लिंगजार में एक स्थानीय व्यक्ति ने सरकारी भूमि पर लगे ट्रांसफार्मर को हटाने की मांग को लेकर काम रुकवा दिया। इसके बाद पूरा गांव अंधरे में रहा। भूमि मालिक ट्रांसफार्मर लगाने के विरोध में अड़ा रहा। विवाद बढ़ता देख सहायक अभियंता हिमांशु नैनवाल और कनिष्ठ अभियंता नारायण चौहान ने ग्रामीण सुरेंद्र ठाकुर, कंवर, देवेंद्र और दीप राम के साथ मिलकर संवाद किया। विरोध कर रहे व्यक्ति को कानून और जनहित की बताई बताई। इसके बाद गतिरोध खत्म हुआ। अब विवाद खत्म होने के बाद सोमवार को विद्युत विभाग की टीम लिंगजार में ट्रांसफार्मर को फिर से स्थापित करने और टूटी लाइनों को ठीक करने में जुट गई। इसके बाद ग्रामीणों ने राहत महसूस की है। ग्रामीणों ने इस सहयोग के लिए भूमि मालिक का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम सोमवार सुबह से ही ट्रांसफार्मर को फिर से स्थापित करने में जुटी है। लक्ष्य है कि मंगलवार शाम तक पूरे गांव में बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से बहाल कर दी जाए।
हिमांशु नैनवाल, सहायक अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें