फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किन्नौर में 25 लोग निकले कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर में कोरोना संक्रमण एक बार फिर पैर पसारने लगा है। सोमवार को जिले में एक साथ 25 नए मामले सामने आए हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग सहित जिला प्रशासन की मुश्किलें बढ़ गई हैं। जिले में लगातार सामने आ रहे मामलों के कारण अब सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 87 पहुंच गई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक सोमवार को 169 व्यक्तियों के कोरोना टेस्ट किए गए। इसमें 12 पुरुष और 13 महिलाएं शामिल हैं। इसमें 25 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी संक्रमितों को सात दिन के होम आईसोलेशन पर रखा गया है। विभाग सभी मरीजों की निगरानी कर रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी किन्नौर डॉ. रोशनलाल ने बताया कि दिन प्रतिदिन कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे हैं। उन्होंने जनता से आग्रह किया कि भीड़ वाले स्थानों पर न जाएं। इसके साथ ही मास्क का नियमित रूप से इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें