फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: चौरा-रूपी मार्ग पर 27 तक बंद रहेगी आवाजाही

विज्ञापन
चौरा रूपी सडक़ पर पुल लगाने का कार्य हुआ शुरू, तीन दिन यातायात रहेगा अवरूद्ध। संवाद
विज्ञापन
पुल का निर्माण कार्य के चलते लोक निर्माण विभाग ने लिया फैसला, विभाग ने पुल निर्माण का कार्य किया शुरू
विज्ञापन

ग्रामीणों को आवाजाही करने में झेलनी पड़ रही परेशानियां


संवाद न्यूज एजेंसी
भावानगर (किन्नौर)। जिला किन्नौर की रूपी वैली को जोड़ने वाले चौरा-रूपी संपर्क मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई है। वीरवार से शनिवार 27 जुलाई तक सड़क आवाजाही के लिए बंद रहेगी। लोक निर्माण विभाग ने वीरवार से सड़क पर पुल का निर्माण कार्य शुरू किया है, जिसके चलते यह फैसला लिया है। तीन दिन के अंदर पुल का निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा है। करीब 27 किलोमीटर इस मार्ग से रूपी पंचायत के तहत आने वाले गांव रूपी, हुरवा, शिगारजा, नालिंग-1, नालिंग-2, गुरगुरी, मझगांव, छाड़िंग और बटकाव गांव के हजारों लोग लाभान्वित होते हैं। पुल निर्माण कार्य के चलते वाहनों की आवाजाही बंद होने से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों को रोजमर्रा कार्य के लिए पैदल सफर कर अपने गंतव्य पहुंचना पड़ रहा है। हालांकि, विभाग का प्रयास है कि दो दिन में पुल का निर्माण कार्य पूरा किया जाए।
विज्ञापन

दो दिन में कार्य पूरा करने का लक्ष्य

25 से 27 तक सड़क पुल निर्माण को लेकर चौरा-रूपी सड़क पर आवाजाही बंद कर दी गई है। हालांकि, दो दिनों में कार्य पूरा करने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। जल्द ही लोगों को यातायात की सुविधा मिलेगी। प्रमोद उपरेती, एक्सईएन, लोक निर्माण विभाग भावानगर
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें