फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालकों को पढ़ाया यातायात नियमों का पाठ

विज्ञापन
सड़क सुरक्षा माह के तहत पुलिस दल और स्पार्क संस्था के कार्यकर्ता लोगों को जागरूक करते हुए। - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर में अधिकारी वाहन चालकों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाने के लिए नेशनल हाईवे पांच पर उतरे। क्षेत्रीय कार्यालय परिवहन रामपुर के सौजन्य से स्पार्क संस्था की ओर से पुलिस विभाग के इंस्पेक्टर संतोष कुमार और स्पार्क संस्था के अध्यक्ष प्रदीप आजाद की अगुवाई में ऑटो, टैक्सी और अन्य वाहन चालकों को सड़कों पर उतरकर ट्रैफिक नियमों के टिप्स दिए।
विज्ञापन

संस्था के अध्यक्ष प्रदीप आजाद ने कहा कि पुलिस दल और कार्यकर्ताओं ने रामपुर में लोगों को सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूक किया। वहीं, इस दौरान चालकों को पर्चा वितरण कर भी यातायात नियमों का पालन करने की अपील की जा रही है। सड़क सुरक्षा पर जागरूक करते हुए कहा कि प्रतिदिन सड़क दुर्घटनाओं में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। इसका मुख्य कारण नशे की हालत में गाड़ी चलाना, ओवरस्पीड, वाहनों में ओवरलोडिंग करना और मोड़ पर बिना सिग्नल दिए गाड़ी मोड़ना सहित चालकों की लापरवाही प्रमुख है।
कहा कि आम लोगों को भी सड़क को पार करते हुए सावधानी बरतनी चाहिए। उन्होंने कहा कि रोड़ सेफ्टी की अनदेखी के कारण प्रतिदिन दुर्घटनाओं का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। इसे रोकने के लिए समाजसेवी संस्थाओं और पुलिस प्रशासन को एकजुट होकर काम करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर संस्था के कार्यक्रम संयोजक अशोक शर्मा, राजमन नेगी, जीत और हेमराज सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें