फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वॉरियर्स को लगाया कोरोना का टीका

विज्ञापन
किन्नौर में कोरोना योद्धाओं को टीका लगाते स्वास्थ्य कर्मचारी। - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
भावानगर (किन्नौर)। कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत वीरवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भावानगर, निचार और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टापरी के अधीन कार्यरत मेडिकल और पैरामेडिकल स्टाफ और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को कोरोना का टीका लगाया गया। इस दौरान करीब 71 कोरोना वॉरियर्स का टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन

खंड चिकित्सा अधिकारी भावानगर डॉ. सुषमा नेगी की अध्यक्षता में भावानगर, निचार और टापरी में टीकाकरण किया गया। अभियान के तहत करीब 71 कोरोना योद्धाओं को कोरोना रोकथाम के लिए पहला टीका लगाया गया। भावानगर में वैक्सीन का पहला टीका एमओ बड़ा कंबा डॉ. विक्रांत नेगी को लगाया गया। वहीं, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के साथ आशा-वर्कर्स और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी टीका लगाया गया। टीकाकरण के बाद किसी में भी कोई साइड इफेक्ट नहीं दिखाई दिए। इस अवसर पर खंड स्वास्थ्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुषमा ने बताया कि 91 कोरोना योद्धाओं को टीका लगाने का लक्ष्य रखा था, जिसमें से 71 लोगों को वैक्सीनेट कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि 28 दिन बाद दूसरे चरण का टीका लगाया जाएगा। उन्होंने सभी लोगों से अपील की है कि वे सभी कोरोना वैक्सीन का टीका जरूर लगवाएं, जो बिल्कुल सुरक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें