फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलींगचे में फंसे तीन पर्यटक किए रेस्क्यू

विज्ञापन
किन्नौर की सांगला वैली के पलींगचे नाले में फंसे सैलानी पुलिस टीम के साथ। - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। किन्नौर जिले की सांगला वैली के पलींगचे नाले में मंगलवार देर रात तीन सैलानी बर्फबारी के कारण फंस गए। सूचना मिलते ही पुलिस की दो टीमों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर तीनों पर्यटकों को सुरक्षित टापरी पहुंचाया। देर रात को चले इस रेस्क्यू आपॅरेशन को पुलिस जवानों ने कड़ी चौकसी के साथ चलाया। गौरतलब है कि बर्फबारी को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन ने आम जनता और पर्यटकों की सुविधाओं के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया है।
विज्ञापन

बीती मंगलवार की रात एक बजे कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि दिल्ली से सांगला घूमने आए तीन पर्यटक, जिसमें 2 पुरुष और 1 महिला भारी बर्फबारी के कारण सांगला छितकुल संपर्क मार्ग पर पलींगचे नामक स्थान पर फंस गए हैं। सूचना मिलते ही जिला पुलिस ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया। पर्यटकों को रेस्क्यू करने के लिए पुलिस की दो रेस्क्यू टीमें पहली टीम थाना सांगला से मुख्य आरक्षी विजेंद्र कुमार की अगुवाई में सात जवान, दूसरी टीम एएसआई टापरी खमेश की अगुवाई में पांच जवान और पुलिस चौकी कड़छम से दो जवानों की टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंची। यहां गाड़ी संख्या डीएल 8 सी एके 8253 पलींगचे में बर्फबारी में फंसी हुई पाई गई। पुलिस ने दिल्ली से पहुंचे तीनों पर्यटकों चालक प्रमोद यादव पुत्र रूप किशोर, निवासी फरीदाबाद हरियाणा, कंचन मदन और कर्णव पुत्र कंचन मदन, निवासी ग्रेटर कैलाश, नई दिल्ली को रात 3:00 बजे मौके से रेस्क्यू कर सुरक्षित टापरी पहुंचाया। पुलिस जवानों ने बहादुरी का परिचय देते हुए बर्फ में फंसे तीनों पर्यटकों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया।
एसपी किन्नौर एसआर राणा ने बताया कि पुलिस ने सांगला के पलींगचे में फंसे तीनों पर्यटकों को सुरक्षित बर्फ से बाहर निकाल लिया है। उन्होंने जिले के लोगों और सैलानियों से ऊंचाई वाले इलाकों में जाने से बचने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें