फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फबारी से नारकंडा में एनएच-5 बंद

विज्ञापन
नारकंडा में हुअा ताजा हिमपात। - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल और नारकंडा क्षेत्र के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में जमकर बारिश हो रही है। रामपुर और आसपास वाले क्षेत्रों में जहां लगातार बारिश हो रही है वहीं रामपुर के सराहन, 15/20, बहाली, दरकाली, नारकंडा और काशापाठ में भी बर्फबारी हो रही है। ताजा बर्फबारी के चलते पूरा क्षेत्र शीत लहर की चपेट में आ गया है। लोगों ने पूरा दिन अपने घरों में ही बिताया। जबकि, सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों में आने के लिए भी कर्मचारियों को भारी परेशानी हुई। नारकंडा में आधा फीट बर्फबारी होने के बाद एनएच-5 नारकंडा से दोपहर के बाद बसों की आवाजाही बंद कर दी है। नारकंडा बंद होने पर किन्नौर, रामपुर से शिमला की ओर जाने वाली बसों को वाया बसंतपुर भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

उधर, परिवहन निगम के रामपुर अड्डा प्रभारी भाग चंद ने बताया कि नारकंडा में बर्फबारी होने से बसों की आवाजाही नारकंडा से बंद कर दी गई है। बसों को शिमला के लिए वाया बसंतपुर सुन्नी भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि रामपुर डिपो के 108 रूटों पर बसों की आवाजाही सुचारुरूप से चल रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में अभी तक किसी बस के फंसने की कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें