फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किन्नौर जिले में आज से खुलेंगे होटल

विज्ञापन
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिला किन्नौर में होटल एसोसिएशन ने अब पर्यटन व्यवसाय को पूरी तरह से खोलने का निणर्य लिया है। जिला किन्नौर होटल एसोसिएशन ने एक 1 नवंबर तक कोरोना महामारी के चलते सभी होटलों को बंद रखने का निर्णय लिया था। अब एक नवंबर से होटल खुलने से राज्य और बाहरी राज्यों सहित विदेशी पर्यटकों के लिए भी होटल खुलने से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

किन्नौर में सितंबर और अक्तूबर में सेब सीजन जोरों पर होने पर होटल एसोसिएशन ने होटल खोलने से मना कर दिया था। होटल एसोसिएशन किन्नौर के प्रवक्ता शांता कुमार ने बताया कि होटल व्यवसायियों के आह्वान पर एक नवंबर से होटल खोलने का निणय लिया गया है। उन्होंने सभी व्यवसायियों से अपील की है कि इस दौरान सभी सरकार और प्रशासन की ओर से कोरोना को लेकर दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करें। जिला पर्यटन अधिकारी डॉ. अवनिंद्र कुमार ने कहा कि सरकार की ओर से होटल खोलने की दिशा निर्देश पहले ही जारी कर दिए गए हैं लेकिन किन्नौर एसोसिएशन ने 31 अक्तूबर तक होटल बंद रखे थे। उन्होंने सभी लोगों को सरकार, स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की ओर से जारी दिशा निर्देशों का पालन करने की अपील की है ताकि कोरोना महामारी को फैलने से रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें