फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस का किन्नौर जिला में पर्यटन पर नहीं पड़ा कोई असर

विज्ञापन
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। पूरे विश्व में भले ही कोरोना वायरस की दहशत है, लेकिन किन्नौर जिले में पर्यटन व्यवसाय पर इसका कोई असर नहीं दिख रहा है। जिले में बीते वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष मार्च में पर्यटकों की तादाद बढ़ी है। जिले की मनोरम वादियों को निहारने रोजाना पर्यटक पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

हालांकि, कारोना वायरस को लेकर किन्नौर जिले के 143 होटल व्यवसायी और 102 होम स्टे मालिकों सहित अन्य कारोबारियों को चिंता सता रही थी कि कहीं इस महामारी के कारण उनके कारोबार पर ग्रहण न लगे। जिले में रोजाना पहुंच रहे पर्यटकों के समूहों से उनके चेहरों पर रौनक लौट आई है। पर्यटन विभाग किन्नौर के आंकड़ों के मुताबिक अब तक जिले में वर्ष 2020 को जनवरी में 9 विदेशी और 250 स्वदेशी पहुंचे हैं। फरवरी में 78 विदेशी और 1500 स्वदेशी पर्यटकों ने दस्तक दी है। इसी तरह मार्च में 18 विदेशी और करीब 450 से 500 स्वदेशी पर्यटक पहुंच चुके हैं। बीते वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष अभी तक अधिक पर्यटकों ने जिले में दस्तक दी है।
उधर, जिला पर्यटन अधिकारी एवं एसडीएम कल्पा डॉ. अवनिंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि जिले में सैलानियों की आवाजाही हो रही है। जिले में पहुंच रहे पर्यटकों को लेकर यदि कोरोना वायरस की कोई आशंका है तो पर्यटन कारोबारियों की नैतिक जिम्मेदारी है कि वे तुरंत स्वास्थ्य विभाग को सूचित करें। फिलहाल, जिले में कोरोना वायरस जैसी स्थिति नहीं है।
विज्ञापन

वहीं, उपायुक्त किन्नौर गोपाल चंद ने कहा कि देश-विदेश से आने वाले सैलानियों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन गंभीर है। सरकार की तरफ से हर देश से आने वाले लोगों और सैलानियों की बारीकी से जांच प्रक्रिया चल रही है। एयर पोर्टों पर बराबर जांच चल रही है जिससे कोरोना वायरस जैसी महामारी को रोका जा सके। कोरोना वायरस से निपटने के लिए जिला प्रशासन एकदम तैयार है। इसके लिए जिला मुख्यालय रिकांगपिओ के क्षेत्रीय अस्पताल में आईसोलेशन वार्ड की सुविधा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें