फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चांशल घाटी को राष्ट्रीय स्पर्धाओं के लिए करेंगे विकसित : पठानिया

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहड़ू। हिमाचल को शीतकालीन खेलों का हब बनाने के प्रयास प्रदेश सरकार कर रही है। जिसके लिए हिमाचल में रोहड़ू सबसे उपयुक्त स्थान है। खेलों को विकसित करने के लिए डीपीआर तैयार करने के आदेश दे दिए गए हैं। सरकार द्वारा एक मास्टर प्लान पंद्रह दिनों के अंदर तैयार किया जाएगा। जिसे केंद्र सरकार के समक्ष रखा जाएगा। यह बात वन एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया ने पत्रकारों से कही।
विज्ञापन

पठानिया ने कहा कि राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय शीतकालीन खेल स्पर्धाएं गुलमर्ग में आयोजित हो रही हैं। लेकिन सुरक्षा कारणों से वहां खेलों का आयोजन अब नहीं हो पा रहा है। इसलिए प्रदेश सरकार प्रयास कर रही है कि शीतकालीन खेलों का हब हिमाचल में बने। हिमाचल में सभी स्थानों का दौरा करने के बाद रोहड़ू क्षेत्र व चांशल घाटी का चयन शीतकालीन खेलों का हब बनाने के लिए किया किया गया है। अब चांशल घाटी को शीतकालीन खेलों की राष्ट्रीय स्पर्धाओं के लिए विकसित किया जाएगा। क्षेत्र में उपयुक्त स्थान का चयन कर बेस कैंप बनाए जाएंगे। जहां पर शुरूआती चरण में 20 स्नो स्कूटर रखे जाएंगे जो बर्फबारी के दौरान कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि चांशल क्षेत्र का दौरा कर स्थिति का जायजा ले लिया गया है। चांशल क्षेत्र में साहसिक पर्यटन को विकसित करने की अपार संभावनाएं हैं। पर्यटकों के आने से जहां लोगों को आर्थिक तौर पर लाभ मिलेगा। वहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांशल व इसके आसपास के क्षेत्र विकसित होंगे। वन एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया ने दौरे के दौरान खरशाली में नई मंजिल नई राहें योजना के तहत माता के मंदिर के समीप 32 लाख रुपये से निर्मित झील का उद्घाटन भी किया। इस अवसर पर ग्रामीण विकास भूमि एवं बंधक बैंक की अध्यक्ष शशिबाला, प्रधान मुख्य अरण्यपाल प्रदेश डॉ. सविता शर्मा, भाजपा जिला प्रभारी बिहारी लाल शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संदीपनी भारद्वाज, मंडल अध्यक्ष रोहडू बलदेव रांटा, मंडल महामंत्री सुधीर चौहान, शशि रावत, दिनेश रतवान, जयचंद धांटा, कृष्ण चंद, वंदना पठानिया तथा जोशना भारद्वाज भी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें