कोटखाई(रोहड़ू)। कोटखाई तहसील के खल्टूनाला में एक ही परिवार के चार सदस्य कोरोना पॉजिटिव आए हैं। चार सदस्यों में से तीन मामले शुक्रवार को शिमला में पॉजिटिव आए हैं। एक व्यक्ति शनिवार को कोटखाई में पॉजिटिव पाया गया है। कोरोना पॉजिटिव सभी लोगों को होम आइसोलेट किया गया है। खल्टूनाला के परिवार के तीन सदस्य शिमला में रह रहे थे। जिन्होंने लक्षण आने के बाद कोरोना टेस्ट करवाया। तीनों पॉजिटिव निकले हैं। जिन्हें शिमला में ही होम आइसोलेट किया गया है जबकि परिवार के एक अन्य सदस्य का टेस्ट कोटखाई में लिया गया जो पॉजिटिव निकला है। उसे भी होम आइसोलेट किया गया है। खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. सनीश चौहान ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव को होम आइसोलेट कर दिया गया है।