फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किन्नौर जिला में नहीं खुलेगा होटल

विज्ञापन
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर होटल संघ ने जिलाधीश गोपाल चंद को ज्ञापन सौंप कर पर्यटकों के किन्नौर में प्रवेश न करने की मांग की है।
विज्ञापन

रिकांगपिओ में होटल एसोसिएशन की ओर से वीडियो कांफ्रेंसिंग के मध्यम से यह निर्णय लिया गया कि किन्नौर में किसी भी होटल को नहीं खोला जाएगा। किन्नौर में कोरोना वायरस का ग्राफ रोजाना बढ़ता जा रहा है, जिसके चलते एसोसिएशन ने यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन

होटल संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि बाहर से सैलानियों का किन्नौर में प्रवेश करना कोरोना को बढ़ाना है। स्थानीय लोग भी पर्यटन गतिविधियों का विरोध कर रहे हैं। कहा कि जब तक स्थिति सामान्य नहीं हो जाती, तब तक किन्नौर में होटलों को नहीं खोल जाएगा और न ही किसी तरह की कोई एडवांस होटल बुकिंग की जा रही है। इस समय किन्नौर में 127 होटल और 90 होम स्टे का पंजीकरण हुआ है जबकि, हिमाचल सरकार और केंद्र सरकार ने तमाम होटल व्यवसाय को खोलने का आदेश दिया है। चौरा पुलिस चेक पोस्ट को हिदायत दे कि कोई भी पर्यटक किन्नौर में प्रवेश नहीं होना चाहिए। वीडियो कांफ्रेंसिंग में किन्नौर होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहन सिंह नेगी, उपाध्यक्ष जीतराम नेगी, जनरल सेक्रेटरी मुकेश नेगी, होटल संघ के प्रवक्ता शांत नेगी, यशवंत नेगी, जियालाल नेगी, वरिष्ठ सलाहकार शिव दयाल के साथ बिशन सिंह, रघुवीर नेगी, राजीव नेगी, राजेश नेगी, अर्जुन नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें