फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेगसू सब्जी मंडी में सुबह 9 से शाम 6 बजे तक बिकेगा सेब

विज्ञापन
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। खेगसू सब्जी मंडी में इस बार सेब सुबह 9 से लेकर शाम 6 बजे तक ही बिकेगा। कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। शाम छह से रात के 9 बजे तक सेब अनलोड होगा और उसके बाद मंडी को बंद कर दिया जाएगा। सेब सीजन की तैयारियों का जायजा लेने के लिए आयोजित बैठक के बाद यह जानकारी एसडीएम आनी चेत सिंह ने दी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एनएच अथॉरिटी को सैंज से लेकर लुहरी तक सड़क को दुरुस्त करने और कुछ पासिंग प्वाइंट बनाने को कहा गया है। इसी तरह एनएच पर किसी भी तरह का मलबा न हो, इसके लिए भी एनएच के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। वहीं, लोक निर्माण विभाग को लुहरी से लेकर खेगसू तक मलबा हटाने को कहा गया है। एक सप्ताह के भीतर सैंज से लेकर खेगसू तक सड़क पर किसी भी प्रकार का मलबा हटा दिया जाएगा। एसडीएम चेत सिंह ने कहा कि लोक निर्माण विभाग को मशीनरी दुरुस्त करने के लिए निर्देश जारी किए हैं। लोकनिर्माण विभाग वर्तमान मशीनरी के अलावा दस और जेसीबी किराये पर लेगा। भारी बारिश के दौरान जरूरत के हिसाब से इन जेसीबी का इस्तेमाल मलबा हटाने और सड़कों को बहाल करने के लिए किया जाएगा।
एसडीएम ने आढ़ती एसोसिएशन को यह सुनिश्चित करने को भी कहा है कि बाहर से आने वाले आढ़ती और लोगों को मंडी में क्वारंटीन न करें। इसके अलावा मजदूरों की समस्याओं को लेकर भी चर्चा की गई। बैठक में एसडीएम ने पुलिस विभाग को भी यातायात व्यवस्था चालू रखने के लिए जरूरी दिशा निर्देश जारी किए। इस दौरान एसएचओ आनी ने बताया कि खेगसू मंडी में सेब सीजन के दौरान पुलिस के अतिरिक्त जवान भी तैनात होंगे। बैठक में एसडीएम चेत सिंह ने उम्मीद जताई कि बागवानों को सेब मंडी तक पहुंचाने में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आएगी। इस अवसर पर एसडीएम चेत सिंह के अलावा बीडीओ आनी जीसी पाठक, एनएच के एसडीओ सुनील गुप्ता, लोक निर्माण विभाग के एसडीओ संजय शर्मा, जेई आरएम शर्मा, एसएचओ आनी बीआर मेहता सहित आढ़ती एसोसिएशन खेगसू आनी वैली ग्रोवर एसोसिएशन, विभिन्न सेब उत्पादक और ट्रक ऑपरेटर के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें