फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नेशनल हाईवे-पांच पर धीमी गति से हो रही टारिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
एक माह में मात्र आठ किलोमीटर सड़क में बिछी एक परत
विज्ञापन

70 करोड की लागत से 43 किलोमीटर लंबी सड़क पर हो रही टारिंग
खस्ताहाल एनएच पर हजारों लोग खतरे के साये में सफर करने को मजबूर
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। झाकड़ी से नाथपा तक नेशनल हाईवे-पांच की खस्ताहालत को संवारने का कार्य कछुए गति से चल रहा है। बरसात की वजह देरी से शुरू हुए टारिंग कार्य ने अभी तक रफ्तार नहीं पकड़ी है। एक महीने में मात्र आठ किलोमीटर सडक़ में एक ही परत बिछ पाई है, जबकि उसके ऊपर अभी एक और परत बिछानी बाकी है।
झाकड़ी से नाथपा तक करीब 43 किलोमीटर सड़क को चकाचक बनाने के लिए करीब 70 करोड़ का टेंडर अवार्ड हुआ है, जिसमें टारिंग, क्रैश बैरियर, डंगे और दीवारें आदि सभी कार्य पूरे करने हैं। लोगों को गड्ढों में ही सफर करने को मजबूर होना पड़ रहा है। हजारों लोगों को खतरे के साये में आवाजाही करनी पड़ रही है। क्षेत्र के लोगों में प्राधिकरण और ठेकेदार की कार्यप्रणाली को लेकर रोष है। उन्होंने सरकार से मांग उठाई है कि शीघ्र कार्य पूरा करने के उचित दिशा-निर्देश दिए जाएं, ताकि हजारों लोगों सहित पर्यटकों को राहत मिल सके।
विज्ञापन

वहीं, नेशनल हाईवे के कनिष्ठ अभियंता प्रदीप पटियाल ने बताया कि करीब आठ किलोमीटर सड़क में डबल लेन टारिंग की एक 90 एमएम की परत बिछा दी गई है। इसके ऊपर एक और परत 40 एमएम की बिछाई जानी है।
विज्ञापन

उधर, नेशनल हाईवे ज्यूरी के सहायक अभियंता करतार चंद शर्मा ने बताया कि टारिंग शुरू करते समय हॉट मिक्सर की सेटिंग में समय लगने और टारिंग मोटी होने की वजह से देरी लग रही है। विभाग का पूरा प्रयास है कि टारिंग का कार्य तेजी से हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें