रामपुर बुशहर। द हंस फाउंडेशन की मोबाइल मेडिकल यूनिट तीन ने कलना गांव की महिलाओं को मधुमेह बीमारी के बारे में जागरूक किया। डॉ. अक्षय कंवर ने महिलाओं को मधुमेह रोग के लक्षण, उपचार और बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी। डॉ. अक्षय ने बताया कि नवंबर में रामपुर बुशहर के विभिन्न क्षेत्रों में मधुमेह रोग के बारे में ग्रामीणों को जागरूक किया गया। इस मौके पर एसपीओ शिक्षा ब्रेक्टा, फार्मासिस्ट अंजलि, लेखराज वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद