फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रोहड़ू में एनएच से 5 मार्च तक कब्जे हटाने का दिया समय

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईवे के निर्माण कार्य में बाधा बने प्रभावशाली लोगों के मकान
विज्ञापन


राष्ट्रीय राजमार्ग मंडल 5 मार्च से खुद हटाएगा कब्जे, खर्चा भी कब्जाधारक से वसूला जाएगा


संवाद न्यूज एजेंसी

रोहड़ू। रोहड़ू में नेशनल हाईवे-707 के निर्माण कार्य की रफ्तार में प्रभावशाली लोगों के भवन रोड़ा बने हुए हैं। कई लोग ऐसे हैं, जो एनएच पर अतिक्रमण करके बैठे हुए हैं और बार-बार नोटिस मिलने पर भी अपने कब्जे नहीं हटा रहे हैं। ऐसे लोगों से अब राष्ट्रीय राजमार्ग मंडल ने सख्ती से निपटने का फैसला लिया है। राजमार्ग मंडल ने स्वयं अतिक्रमण हटाने के लिए लोगों के 5 मार्च तक का समय दिया गया है। 5 मार्च से राष्ट्रीय राजमार्ग मंडल प्रशासन पुलिस के सहयोग से कब्जों को हटाएगा। एनएच-707 पर सनैल से हाटकोटी तक 12.7 किलोमीटर हिस्सा वर्ष 2022 से निर्माणाधीन है। सड़क का निर्माण भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ( एनएचएआई) की ओर से करीब 78 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है। सड़क की अधिग्रहीत चौड़ाई के अंतर्गत कुछ लोगों के मकानों के हिस्से आ रहे हैं। लोगों ने अपने मकानों को राष्ट्रीय राजमार्ग भूमि पर बढ़ाया हुआ है। ये अतिक्रमण पूरी तरह अनधिकृत हैं और राष्ट्रीय राजमार्ग अधिनियम व संबंधित सरकारी निर्देशों का स्पष्ट उल्लंघन हैं। संबंधित भूमि राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण के लिए सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की ओर से स्वीकृत इस परियोजना के निष्पादन के लिए अत्यंत आवश्यक है। पूर्व में एनएचएआई ने कई बार अतिक्रमणकारियों को कब्जा छोड़ने के नोटिस दिए गए, लेकिन लोगाें ने कब्जे नहीं हटाए। अब एनएचएआई ने कब्जा हटाने का अंतिम अवसर दिया है। एनएचएआई ने निर्देश दिए है कि लोग 5 मार्च तक अवैध ढांचों को स्वयं हटाकर भूमि को तत्काल खाली करें, अन्यथा विभाग बिना किसी अतिरिक्त सूचना के अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करेगा। इसकी समस्त लागत विभाग की ओर से कब्जाधारकों से वसूल की जाएगी। सड़क निर्माण को 31 मार्च तक समयबद्ध रूप से पूर्ण किया जाना है, जिसके लिए अतिक्रमण हटना अनिवार्य है।
विज्ञापन


अतिक्रमणकारियों को पहले कई बार अवसर प्रदान किए जा चुके हैं। उन्हें नोटिस जारी किए गए। व्यक्तिगत सुनवाई भी की गई, लेकिन लोग स्वयं कब्जे नहीं हटा रहे हैं। सड़क का कार्य 31 मार्च तक पूरा करना है, इसलिए अब लोग 5 मार्च कब्जे नहीं हटाते है, तो मशीनें लगाकर कब्जा हटाए जाएंगे। रवि कपूर, अधिशासी अभियंता, राष्ट्रीय राजमार्ग मंडल ठियोग
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें