फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिक्कर खमाड़ी सड़क एक सप्ताह से बंद ठप

विज्ञापन
टिक्कर खमाड़ी सड़क एक सप्ताह से बंद होने पर बहाल करने में जुटी लोक निर्माण विभाग। - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। ननखड़ी तहसील की टिक्कर-खमाड़ी सड़क सहित उप तहसील तकलेच के अंतर्गत कई ग्रामीण क्षेत्रों के संपर्क मार्ग एक सप्ताह से यातायात के लिए बंद हैं। इससे लोगों को परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। क्षेत्र में बर्फबारी के बाद मार्ग बंद होने से रोजाना हजारों लीटर दूध बर्बाद होने से किसान-बागवान परेशान हैं। लोगों को आवाजाही करने में भारी परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने प्रशासन और लोक निर्माण विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि क्षेत्र में बिजली और सड़क की समस्या से लोग परेशान हैं। लोग जब विभाग के अधिकारियों को फोन पर सूचित करते हैं तो अधिकारी फोन ही नहीं उठाते हैं।
जिला परिषद ननखड़ी वार्ड हुकम सिंह और जिला परिषद नरैण वार्ड त्रिलोक भलूनी ने कहा का कि सरकार ने रामपुर विधानसभा क्षेत्र को रामभरोसे छोड़ दिया है। ननखड़ी और रामपुर खंड के कई ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली और सड़क की समस्या से लोग परेशान हैं। कई बार एक्सईएन और एसडीओं को सूचित किया, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। उन्होंने प्रशासन और लोक निर्माण विभाग को चेतावनी दी है कि अगर जल्द ग्रामीण सड़कों को बहाल नहीं किया गया तो लोक निर्माण विभाग कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन कर ताला लगा दिया जाएगा। उन्होंने विधायक विक्रमादित्य सिंह से आगामी विधानसभा सत्र में इन समस्याओं को उठाने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीण प्रकाश, खुशीराम, अशोक, चुनी लाल, मोहन वर्मा, गोपाल देष्टा, विद्या सागर रोल्टा और राजेंद्र ने सरकार और स्थानीय प्रशासन से मांग की है जल्द बंद मार्ग को बहाल किया जाए।
उधर, लोक निर्माण विभाग तकलेच के एसडीओ ने बताया कि इस बार अधिक बर्फबारी होने से सड़क बहाल करने में दिक्क्तों को सामना करना पड़ रहा है। बंद संपर्क मार्गों को जल्द बहाल किया जाएगा।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें