रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर जिले में कोरोना से स्वस्थ होने वालों की संख्या 3232 हो गई है। जिले में मंगलवार को कोरोना के 273 सैंपल लिए गए थे। इसमें 3 सैंपलों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। पॉजिटिव आने वाले तीनों व्यक्ति मूरंग के रहने वाले हैं।
जिले से 73 सैंपल जांच के लिए आईजीएमसी शिमला भेजे गए हैं। इसमें अभी तक 175 सैंपलों की रिपोर्ट का इंतजार है। सीएमओ किन्नौर डॉ. सोनम नेगी ने बताया कि जिले मेें कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 18 है । स्वास्थ्य विभाग अभी तक कुल 59663 सैंपल लिए हैं। इसमें 56200 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है।