फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहड़ू में गरजी किसान सभा, जमकर की नारेबाजी

विज्ञापन
किसानों की समस्याओं को लेकर रोहडू में प्रदेर्शन करते किसान सभा व सीआईटीयू के कार्यकर्ता - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
रोहडू़। किसानों और बागवानों की समस्याओं को लेकर किसान सभा और किसान संघर्ष समिति ने रोहडू़ बाजार में प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने सरकार से बागवानों और किसानों की समस्याओं का समय पर समाधान की मांग की है। उन्होंने कहा सरकार ने समय पर पहल नहीं की तो इसका खामियाजा भुगतने के लिए भी तैयार रहे। उन्होंने समस्याओं को लेकर एसडीएम के माध्यम से सरकार को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

किसान सभा ने मांग की कि सेब के कार्टन और अन्य पैकिंग सामग्री के दाम में भारी बढ़ोतरी को कम किया जाए। डीजल और पेट्रोल के दामों पर अंकुश लगाया जाए। उन्होंने मांग की कि किसानों और बागवानों को प्राकृतिक आपदा ओलावृष्टि, अंधड़ से हुए फसलों के नुकसान का मुआवजा तय किया जाए। किसानों को बैंकों से लिए फसल ऋण पर ब्याज में छूट दी जाए। मंडियों से सेब क्रेट में किलो के आधार पर खरीदना शुरू करवाया जाए।
उन्होंने कहा जिन आढ़तियों के पास बागवानों की बकाया राशि फंसी हुई है, उसका भुगतान सुनिश्चित करने के लिए मंडी समिति और सरकार पहल करे। किसान सभा ने एसडीएम के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

इसमें सेब पर आयात शुल्क में बढ़ोतरी, मंडी मध्यस्थता के तहत सेब और अन्य फलों का समर्थन मूल्य 16 रुपए निर्धारित किया जाए। इस दौरान रोहडू़ इकाई के सुखदेव चौहान और छौहारा इकाई के बिहारी लाल चौहान, राजकमल जिंटा सहित अन्य सभी कार्यकर्ता और संगठन के पदाधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें