फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रामपुर में भारी बारिश से तीन बसें फंसी, जनजीवन अस्त-व्यस्त

विज्ञापन
रामपुर उपमंडल की ग्रामीण सड़क पर हुआ भूस्खलन। संवाद
विज्ञापन
रामपुर में भारी बारिश से तीन बसें फंसी, जनजीवन अस्त-व्यस्त
विज्ञापन

. भूस्खलन से राजमार्ग और संपर्क सड़कों पर सफर जानलेवा हुआ
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। तीन दिन लगातार भारी बारिश के कारण उपमंडल रामपुर में हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की तीन बसें विभिन्न रूटों पर फंसी हुई हैं। ग्रामीण इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
एक बस जघोरी, दूसरी किनफी और तीसरी दरकाली में फंसी हुई है। लगातार बारिश से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। राष्ट्रीय राजमार्ग-5 और संपर्क सड़कों पर सफर जोखिम भरा हो गया है। जगह-जगह पहाड़ियों से पत्थर गिर रहे हैं, जिससे लोग जान जोखिम में डालकर आवाजाही करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को भी सुबह से बारिश का दौर जारी रहा। दिनभर रुक-रुक कर बारिश होती रही। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बाजार पहुंचे लोग छातों के सहारे गंतव्य की ओर रवाना हुए, जबकि कुछ लोग बारिश थमने का इंतजार करते रहे। एचआरटीसी के अड्डा प्रभारी, रामपुर स्वरूप दीवान ने बताया कि भारी बारिश के कारण सड़कें बंद होने से निगम की तीन बसें विभिन्न रूटों पर फंसी हुई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें