फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: बिशु मेले में ठोडा, तीरंदाजी में दिखाया कौशल

विज्ञापन
विज्ञापन
पाशी और शाथी दलों के बीच हुआ मुकाबला
विज्ञापन

महाभारत काल से चली आ रही बिशु मेला मनाने की परंपरा
लोगों ने झूलों, हस्तशिल्प और खानपान का लिया आनंद
संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल (रोहडू)। उपमंडल चौपाल के धबास गांव में बिशु मेला श्रद्धा, उत्साह और सांस्कृतिक रंगों के साथ बनाया गया। मेले में क्षेत्र भर से बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और धार्मिक आस्था के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद उठाया।
मेले का मुख्य आकर्षण पारंपरिक ठोडा खेल रहा। इसमें पाशी ठोडा दल रपटा जोड़ना और शाथी ठोडा दल रजाणा के बीच मुकाबला हुआ। दोनों दलों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कौशल का परिचय दिया। बिशु मेले के दौरान भाईचारे और आपसी सद्भाव का संदेश भी दिया गया। इस अवसर पर लोग एक-दूसरे के क्षेत्र में जाकर मेहमाननवाजी करते हैं और रिश्तेदारों में मिठाइयां बांटने की परंपरा निभाई जाती है।
विज्ञापन

बुजुर्गों के अनुसार बिशु मेले की परंपरा महाभारत काल से चली आ रही है। इसे आज भी संजोकर रखा गया है। हर वर्ष इसी परंपरा के तहत भव्य मेले का आयोजन किया जाता है। मेले में स्थानीय हस्तशिल्प, खान-पान और मनोरंजन के लिए स्टॉल लगाए गए। इसमें लोगों ने खरीदारी के साथ मेले का भरपूर आनंद लिया। बच्चों के लिए लगाए झूले विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। छोटे बच्चों से लेकर युवाओं तक ने खूब मस्ती की। अभिभावकों ने भी बच्चों के साथ मेले की रौनक का आनंद लिया, जिससे पूरा माहौल उल्लासपूर्ण बना रहा।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से सुरक्षा, स्वच्छता और यातायात की समुचित व्यवस्था की गई थी। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों ने मेले की सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि ऐसे आयोजन क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को संजोने और सामाजिक एकता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें