फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: खनेरी अस्पताल में एक माह से धूल फांक रही बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर टेस्ट मशीन

विज्ञापन
खनेरी अस्पताल में एक माह से धूल फांक रही बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर टेस्ट मशीन। संवाद
विज्ञापन
एक साल से मरीजों को नहीं मिल रही जांच की सुविधा
विज्ञापन

मरीज निजी संस्थानों में रक्त, मूत्र और अन्य टेस्ट कराने को मजबूर
9 लाख से खरीदी है मशीन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। चार जिलों के हजारों लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं देने वाले महात्मा गांधी खनेरी अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की अनदेखी मरीजों पर भारी पड़ रही है। अस्पताल में मरीजों को टेस्ट की सुविधा देने के लिए लाई गई बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर टेस्ट मशीन एक माह से धूल फांक रही है।
अस्पताल में एक वर्ष से मरीजों को जांच की सुविधा नहीं मिल रही है। करीब 9 लाख रुपये की मशीन मिलने के बाद भी उसका मरीजों को लाभ नहीं मिल पा रहा। विभागीय अनदेखी के कारण अस्पताल पहुंचने वाले मरीज निजी संस्थानों में लुटने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

महात्मा गांधी खनेरी अस्पताल शिमला, किन्नौर, कुल्लू और मंडी जिले के हजारों लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं दे रहा है। यहां रोजाना करीब एक हजार ओपीडी रहती है। अस्पताल पहुंचने वाले अधिकांश मरीजों को टेस्ट करने की सलाह दी जाती है। मरीजों की सुविधा के लिए अस्पताल में लगाई गई बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन बीते एक वर्ष से खराब पड़ी थी, जिस कारण मरीजों को निजी संस्थानों में जाकर टेस्ट करवाने पड़ रहे थे।
करीब एक माह पूर्व अस्पताल में 9 लाख रुपये की लागत से खरीदी गई एनालाइजर मशीन तो पहुंची, लेकिन इसका संचालन न होने के कारण यह मशीन शोपीस बनकर रह गई है। मशीन के शुरू न होने के कारण मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में रोजाना आने वाले सैकड़ों मरीजों को जरूरी जांच के लिए निजी लैब या अन्य अस्पतालों का रुख करना पड़ता है। ऐसे में मरीजों के समय और पैसे की बर्बादी हो रही है।
बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन शुरू होने से मरीजों को अस्पताल के भीतर ही लिवर फंक्शन टेस्ट (एलएफटी) जैसे एसजीओटी, एसजीपीटी, एएलपी, बिलीरुबिन और एल्ब्यूमिन, किडनी फंक्शन टेस्ट (केएफटी/आरएफटी) जैसे यूरिया, क्रिएटिनिन और यूरिक एसिड, लिपिड प्रोफाइल में कोलेस्ट्रॉल, ट्राइग्लिसराइड्स, एचडीएल, एलडीएल तथा ब्लड शुगर के फास्टिंग, पीपी और रैंडम ग्लूकोज जैसे महत्वपूर्ण टेस्ट की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा इलेक्ट्रोलाइट्स (सोडियम, पोटेशियम), कैल्शियम और फास्फोरस की जांच भी मरीज करवा पाएंगे।
क्षेत्र के यशवंत शर्मा, अनिल कुमार, राजेश कुमार, सुरेंद्र वर्मा, ओपी ठाकुर, राजीव, सुरेश कुमार, ललित, एमएल मेहता, मनीष सहित अन्य लोगों ने कहा कि अस्पताल में मशीन होने के बावजूद मरीजों को उसका लाभ नहीं मिल पा रहा। यह अस्पताल प्रशासन की अनदेखी का जीता जागता सबूत है। दुर्गम और ग्रामीण क्षेत्रों से उपचार के लिए पहुंचने वाले मरीज परेशानियां झेल रहे हैं। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से मशीन को जल्द शुरू कर मरीजों को राहत पहुंचाने की मांग की है।
विज्ञापन

इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। यदि ऐसा है तो जल्द ही आवश्यक रीजेंट उपलब्ध कराकर टेस्ट शुरू करवा दिए जाएंगे, ताकि मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
-रोशन कौंडल, चिकित्सा अधीक्षक, खनेरी अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें