फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: उठाऊ पेयजल योजना के पंपहाउस से साढ़े चार लाख के तांबे के तार, सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरों के निशाने पर ठियोग के पंपहाउस, तीन माह में लाखों की मशीनरी चोरी
विज्ञापन


देवरीघाट, टियाली और धमांधरी पंचायतों के हजारों लोग होंगे प्रभावित

संवाद न्यूज एजेंसी

ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग उपमंडल की पेयजल उठाऊ योजनाओं के पंपहाउस में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। शुक्रवार देर रात चोरों ने सेंधमारी करते हुए टियाली डाउन और धमांधरी-पटरोग उठाऊ पेयजल योजना के पंपहाउस से तांबे के तार और अन्य सामान चुरा लिया। चोरी किए गए सामान की कीमत साढ़े चार लाख रुपये बताई जा रही है।

गौर हो कि इससे पहले भी इसी पंपहाउस में फरवरी और मार्च में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था। चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि पिछले तीन महीनों में सैंज-धर्मा बगोटी और नागपुर चिर्मू उठाऊ पेयजल योजनाओं के पंपहाउस से लाखों रुपये का सामान चोरी कर चुके हैं। जलशक्ति विभाग की ओर से पंपहाउसों में किसी प्रकार की सुरक्षा की व्यवस्था नहीं की गई है। इन पंपहाउसों में रात के समय कोई चौकीदार नहीं होता और न ही पंपहाउस की निगरानी करने के लिए सीसीटीवी कैमरों का पुख्ता इंतजाम किया गया है। चोरी के कारण धमांधरी और टियाली पंचायतों में पेयजल सप्लाई पूरी तरह बाधित हो जाएगी। देवरीघाट पंचायत का एक हिस्सा भी प्रभावित रहेगा। इन पंचायत के हजारों लोगों को अगले कुछ दिनों तक पानी की कमी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन


इन पंचायतों में पंपहाउस में हुई चोरी के कारण पहले भी एक महीने तक पेयजल की कमी की समस्या पेश आई थी। गर्मियों के कारण अधिकतर स्रोत भी सूख जाते हैं और दूसरी तरफ चोरी की इस तरह की घटनाओं के कारण पानी की कमी बढ़ जाती है। अधिकतर ग्रामीणों के घरों में पशुओं के लिए अधिक पानी की जरूरत होती है।

वहीं, जलशक्ति विभाग के एक्सईएन वाईपी ठाकुर ने कहा कि पंपहाउस में चोरी की घटनाओं से पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहेगी। संवेदनशील पंपहाउस में सीसीटीवी लगाने के लिए पंचायतों के साथ मिलकर काम किया जा रहा है, जिसमें आम जनता का सहयोग भी मिल रहा है।
विज्ञापन


उधर, डीएसपी ठियोग के सिद्धार्थ शर्मा का कहना है कि चोरी की शिकायत दर्ज की गई है। पुलिस अधिकारी मौके पर जाकर तथ्यों की जांच कर रहे हैं।

बॉक्स

कहां-कहां हुई है चोरी

बीते छह माह में ठियोग उपमंडल की धमांधरी-पटरोग पंपहाउस, टियाली डाउन पंपहाउस में तीन-तीन बार चोरी की घटना को अंजाम दिया जा चुका है। सैंज-धर्मा बगोटी और नागपुर चिर्मू योजना के पंपहाउस में दो-दो बार चोरी हुई है। एक ओर जहां इन चोरियों से विभाग को लाखों रुपये की चपत लगी है, वहीं हजारों लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें