फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: उप स्वास्थ्य केंद्र पाट में नब्ज टटोलने वाला कोई नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
दुर्गम क्षेत्र में हजारों लोगों का स्वास्थ्य रामभरोसे
विज्ञापन


चिकित्सक और पैरा मेडिकल स्टाफ न होने से मरीज बेहाल

उपचार के लिए 30 से 50 किलोमीटर दूर लग रही दौड़

संवाद न्यूज एजेंसी

डंसा (रामपुर बुशहर)। प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य विभाग जहां दूरदराज क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के दावे कर रहे हैं, वहीं जमीनी हकीकत इससे उलट नजर आ रही है। दुर्गम पंचायत काशापाट का आयुर्वेदिक उप स्वास्थ्य केंद्र पाट बीते कई वर्षों से स्टाफ की कमी के कारण लगभग निष्क्रिय बना हुआ है।
उप स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक और अन्य पैरामेडिकल स्टाफ के पद लंबे समय से रिक्त हैं। वर्तमान में केंद्र का जिम्मा एक चतुर्थ श्रेणी महिला कर्मचारी के भरोसे चल रहा है, जिससे यहां आने वाले मरीजों को प्राथमिक उपचार तक नहीं मिल पा रहा। स्थिति यह है कि मामूली बीमारी के इलाज के लिए भी ग्रामीणों को 30 से 50 किलोमीटर दूर तकलेच और रामपुर जाना पड़ रहा है। इससे उन्हें समय और धन दोनों का नुकसान उठाना पड़ रहा है। इस स्वास्थ्य केंद्र से काशा, कंडी, पाट, छलटा, सारी और पूनण गांवों की हजारों की आबादी जुड़ी हुई है, लेकिन सुविधाओं के अभाव में यह केंद्र केवल नाममात्र का रह गया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि कई बार जनप्रतिनिधियों और पंचायत स्तर पर इस मुद्दे को उठाया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया है। विभागीय अधिकारी प्रतिनियुक्ति के आधार पर चिकित्सक उपलब्ध कराने की बात करते रहे हैं, लेकिन ग्रामीणों के अनुसार पिछले कुछ महीनों से यहां कोई भी चिकित्सक नहीं पहुंचा है।
पूर्व प्रधान पुष्पा सनाटू, सुमिंद्रा, ईश्वर सनाटू, राकेश ठाकुर, राम रत्न, पन्ना लाल कश्मीरी और बुद्धि सिंह ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक और स्टाफ की तैनाती नहीं की गई, तो क्षेत्र के लोग आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन

आयुर्वेदिक उप मंडलीय अधिकारी रामपुर डॉ. रोहिणी शर्मा ने बताया कि प्रतिनियुक्ति के आधार पर चिकित्सक की तैनाती के लिए प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने कहा कि स्टाफ की कमी को लेकर मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में लाया जा चुका है। जल्द समाधान का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें