फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: बिजट महाराज मंदिर से चोरी हुए गहने भंडारी से बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस को आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ करने के बाद मिली सफलता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। चौपाल के बिजट महाराज मंदिर से चोरी हुए गहने पुलिस ने मंदिर के भंडारी से बरामद कर लिए हैं। यह मामला भारतीय न्याय संहिता की धारा 316(2) के तहत दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता श्याम लाल, वीरेंद्र सिंह और प्रकाश चंद ने पुलिस में मामला दर्ज कराया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि बिजट महाराज मंदिर पबास के भंडारी देवेंद्र सिंह ने मंदिर के स्वर्ण आभूषण चुराकर बेच दिए हैं। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद तुरंत कार्रवाई शुरू की। आरोपी को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत नोटिस जारी किया गया। आरोपी देवेंद्र सिंह को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के बाद उसके पास से मंदिर के चोरी हुए सभी गहने बरामद कर लिए गए। एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने बताया कि जांच जारी है। पुलिस टीम सभी पहलुओं की गहनता से पड़ताल कर रही है। यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि कोई भी संबंधित तथ्य छूट न पाए। आगे की कार्रवाई जांच के निष्कर्षों के आधार पर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें