फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैंज में आभूषण की दुकान में चोरी, नकदी उड़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग उपमंडल के तहत सैंज में चोरों ने आभूषण की दुकान से 1.80 लाख रुपये की नगदी चुरा ली। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दुकान मालिक ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी सौंपी है।
पुलिस के मुताबिक घटना 24 मई रात की बताई जा रही है जब चोरों ने जितेंद्र वर्मा की दुकान का ताला तोड़कर 1.80 लाख रुपये की नगदी को चुरा लिया। इस दौरान दुकान में लगे सीसीटीवी में यह वारदात कैद हो गई। अगले दिन जितेंद्र वर्मा दुकान में पहुंचे तो उन्हें वारदात की जानकारी मिली। इसके बाद उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। वह आभूषणों की दुकान के साथ-साथ मिनी बैंक भी चलाते हैं।
यहां लोग पैसे जमा करवाते हैं। जितेंद्र बेटे को दुकान में ही सुलाते हैं लेकिन घटना के समय उनका बेटा खाना खाने के लिए घर गया था। इसी बीच चोरों ने इस वारदात को अंजाम दे दिया। सैंज के पंचायत प्रतिनिधि सुरेंद्र शर्मा, कारोबारी भोपाल चौहान और अन्य लोगों ने पुलिस प्रशासन से जल्द चोरों को पकड़ने की मांग की है। थाना प्रभारी कुलबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन में शुरू कर दी है। जल्द ही चोर पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें